FATEHPUR NEWS: ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हमले में कई परिवारों ने अपने बेटे और पति खोए, लेकिन आज तक घटना का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि चाहे पुलवामा हो या पहलगाम, देश के जवान और नागरिक लगातार आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान केवल सत्ता पर केंद्रित नजर आता है। इस दौरान हाल ही में दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह (मुन्ना) को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, ई. देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, सैयद सहाब अली, आनंद सिंह गौतम, सलीम खान, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, अकरम काले, राजीव श्रीवास्तव, नाजिम राइन, अब्दुल रज्जाक, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







