Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार चपरासी की मौत, ट्रैक्टर चालक...

ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार चपरासी की मौत, ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई , बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक जीजीआईसी कॉलेज में अपनी ड्यूटी करने जा रहा था और वह जीजीआईसी कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई का मजरा ककराली पर गांव के रहने वाले हीरा लाल पुत्र छोटे पाल 35 वर्ष जीजीआईसी कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात हैं। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे वह रोज की तरह वह अपने बाइक से स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चौराहा बाग के पास जोरदार टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटे आई जिसे स्थानीय लोग एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान हीरालाल की मौत हो गई घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है घटना की जानकारी होने पर मृतक के की पत्नी प्रीति व बेटे आदित्य, आर्यन व बेटी मधु का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता छोटेलाल पुत्र स्व जगन्नाथ की तहरीर पर सैनी पुलिस ने हिसामपुर माढों का मजरा श्री का पुरवा निवासी ट्रैक्टर चालक दिनेश मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।