Home उत्तर प्रदेश शराब न देने पर सेल्समैन के साथ मारपीट, तीन अज्ञात के विरुद्ध...

शराब न देने पर सेल्समैन के साथ मारपीट, तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज में स्थित शराब की दुकान पर बीती रात बाइक सवार तीन लोग शराब लेने के लिए पहुंचे दुकान बंद होने के बाद सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया तो तीनों लोग सेल्समैन के साथ गाली गलौच कर मारपीट करते हुए धमकी देकर फरार हो गए, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम निवासी संजय जयसवाल पुत्र धर्मराज ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह देवीगंज कस्बे में स्थित कंपोजिट शॉप की दुकान पर चायल खास निवासी प्रेम जयसवाल पुत्र श्यामबाबू के साथ सेल्समैन है, संजय जयसवाल का आरोप है किमंगलवार की रात दस बजे के करीब वह दुकान बंद कर रहा था इस दौरान बाइक सवार तीन लोग आए और शराब मांगने लगे , शराब न देने पर तीनों लोग गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।