पृथ्वी दिवस पर हुई संगोष्ठी,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प PRATAPGARH NEWS: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत से किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी केवल न्यायालय तक सीमित न होकर समाज के प्रति भी है। इस मौके पर पर्यावरण से संबंधित कानूनों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने जनहित याचिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी कांत द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, वासिनी विश्वकर्मा, इन्द्र कुमार उर्फ दीपू सिंह, उपाध्यक्ष जया शर्मा, महामंत्री शिवेश शुक्ल एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मामलों पर मार्गदर्शन प्रदान किया । अंत में अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उदित गिरी, मंत्री विनीत शुक्ल, विनोद शर्मा,अश्वनी पाण्डेय, श्रवण कुमार, विनोद सरोज, परमानंद मिश्र,शिवानी सरोज, बब्लू कुमार, श्रिषी त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।







