आधुनिक तकनीकों से लैस होकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की तैयारी, दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ भव्य शुभारंभ
JHANSI NEWS: जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें कुश्ती के आधुनिक गुर सिखाने के उद्देश्य से मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के जिमनास्टिक हॉल में ‘कुश्ती प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिविर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शिविर के शुरू होने से जिले के कुश्ती खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो गई है। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने की। इस अवसर पर कुश्ती जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें उपाध्यक्ष मोनी पहलवान, सैम्युअल पहलवान, कोच जमुना प्रसाद कुशवाहा, उमाशंकर राय, नवीन श्रीवास्तव, के.डी. गुप्ता और हरिओम कुशवाहा शामिल रहे। अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले चार ओलंपिक खेलों में भारत को कुश्ती में लगातार मिले पदकों ने युवाओं के बीच इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि झांसी के पहलवानों में अपार प्रतिभा है और इस ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन सचिव सुंदर ग्वाला एवं प्रशिक्षक जमुना प्रसाद कुशवाहा ने किया। इस दौरान दिव्यांग अहिरवार, लक्ष्मण साहू, प्रिंस श्रीवास्तव, वीर जांगड़े, अंकित अंसारी, दिव्यांशी चौधरी, देव राजपूत, प्रिंस राजपूत, राजा यादव, तमन्ना समाधिया, सृष्टि सैनी और मनु वर्मा सहित कई उभरते खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में सचिव सुंदर ग्वाला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







