PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ रसूलाबाद शमशान घाट पर जाकर उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे।लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और मिलनसार नेता अरुण कुमार सिंह मुन्ना को पार्टी ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि एंव श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अहमद ने कहा कि बाबू मुन्ना सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी के साथ गरीबों और दलितों के न्याय के लिए सदैव संघर्षील नेता थे उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से हम लोगों को शिक्षा लेनी चाहिए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से सर्वश्री। वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा,अनुग्रह नारायण सिंह,के.के.राय,रुद प्रताप नारायण सिंह,प्रदीप मिश्र अंशुमन,शरद उपाध्य मुन्ना,डॉक्टर जगत नारायण सिंह, कौशांबी अध्यक्ष गौरव पाण्डेय,प्रो.आर.के.सिंह, देवराज उपाध्याय, डा.अमर सिंह पटेल, सुनील पाण्डेय,अनुपम श्रीवास्तव, अभिनीत कुशवाहा,देवी पाण्डेय, सददाम हुसैन सिद्दीकी, एकलाख अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।







