FATEHPUR NEWS: नगर पालिका परिषद के सफाई मजदूर संघ कर्मचारी यूनियन की बैठक नगर के स्टेशन रोड स्थित मिडिल स्कूल में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से परिषद के कर्मचारी तौफिक बेग को यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया गया। इस दौरान तौफिक बेग ने कहा कि यूनियन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। कर्मचारियों के हर सुख-दुख में यूनियन साथ खड़ी रहेगी। कर्मचारियों के मांगों और उनका उत्पीडन होने की दशा आदि को लेकर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद कर्मचारियों के बीच से अन्य पदाधिकारी का मनोनयन किया जाएगा। शीघ्र ही एक सशक्त टीम बनाई जाएगी। इस मौके पर मो.राशिद, साहबे आलम, प्रदीप कुमार, जिया सिद्दिकी, नवीन चैरसिया, साजिद अहमद, शाह आलम, फिरोज अहमद, दीपक कुमार यादव, सावन कुमार, मुकेश बाल्मिकी, टिंकू राव, विपिन तिवारी, नूर मोहम्मद, अजय मौर्य, रामजीत, अवधनारायण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







