समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने फीता काट कर किया अस्पताल का उद्घाटन
BHADOHI NEWS: नगर के रामरायपुर स्थित श्री सांई हास्पिटल एवं फ्रेक्चर सेंटर का समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने फीता काट कर उद्घाटन किया। अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जहां पर मरीजों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान श्री सांई हास्पिटल एवं फ्रेक्चर सेंटर के निदेशक एवं चिकित्सक डॉ.पीके राय ने बताया कि यह अस्पताल अन्यत्र चलाया जा रहा था। जो अब अपने नए भवन में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शिफ्ट हो गया है। हास्पिटल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा आने वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा और उनको परामर्श दिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में काफी किफायती दर में मरीजों का इलाज किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग ने अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद चिकित्सक डॉ.पीके राय को शुभकामनाएं दी। वहीं भदोही प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राय व जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर आने वाले हर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ.गुलाब, अयुब अंसारी बाबू, आदर्श राय, फिरोज मंसूरी, रमेश मौर्य, सुजीत यादव, गौतम सरोज, राजेश यादव व बब्बू राय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







