Home उत्तर प्रदेश पीतांबरा पीठ मित्र मंडल द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

पीतांबरा पीठ मित्र मंडल द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

FATEHPUR NEWS: आईटीआई रोड स्थित श्री पीतांबरा पीठ मित्र मंडल दतिया, फतेहपुर के तत्वावधान में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल की अध्यक्ष माया दीक्षित, मंत्री विकास द्विवेदी एवं कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह मित्र मंडल पिछले 15 वर्षों से लगातार मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण का कार्य करता आ रहा है। मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार भगवती पीतांबरा, मां बगलामुखी का ही स्वरूप हैं, जिनकी आराधना से शत्रुओं पर विजय, न्यायालय संबंधी मामलों में सफलता तथा अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम में वंश गोपाल दीक्षित, प्रभाकांत दीक्षित, गणेश शंकर पांडे, कृष्ण कुमार तिवारी, अमित त्रिवेदी, धनंजय, प्रदीप सिंह, यशिकांत दीक्षित, गंगाशरण करवरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।