JAUNPUR NEWS: अपने कीर्तिमान को कायम रखते हुए सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, पट्टी नरेंद्रपुर के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परीक्षाफल हासिल किया है। बच्चों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्रा समृद्धि सिंह ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कहा कि “शत-प्रतिशत परीक्षाफल देना अब हमारे विद्यालय की पहचान बन चुका है। यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने समृद्धि सिंह की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी है और भविष्य में और भी बड़ी सफलता हासिल करेंगी।
Home उत्तर प्रदेश सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, समृद्धि...







