JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद, प्रमुख शाखा के तत्वावधान में करगवां रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्वर्गीय डॉ. पी.एन. जैन एवं स्वर्गीय सुधा जैन की स्मृति में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में वरिष्ठ यूरो सर्जन डॉ. मनीष जैन ने मूत्र अंग, गुर्दा रोग, प्रोस्टेट, पथरी एवं प्रजनन संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। वहीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या जैन ने स्त्री रोग, प्रसूति एवं नि:संतानता से संबंधित मरीजों का उपचार एवं परामर्श दिया। इस अवसर पर मरीजों की आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं तथा दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. उदय जैन, डॉ. रजत जैन, डॉ. आशीष उक्सा, प्रांतीय कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, कुंजबिहारी गुप्ता एडवोकेट, ई.एम.एस. गुप्ता, महिला शाखा संयोजिका श्रीमती प्रीति नेवालकर, प्रोफेसर एम.एस. निगम, सचिव राकेश मेहरोत्रा, सुरेश करता, एच.एन. मोर, प्रदीप गुप्ता, रवि कुमार, अशोक अग्रवाल (पीएनबी) सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार सचिव राकेश मेहरोत्रा द्वारा व्यक्त किया गया।







