हजारों की भागीदारी, युवाओं का जोश चरम पर; अतिथियों ने एकजुटता का दिया संदेश
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भव्य और ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिला। कोरांव से बढवारी स्थित सोमनाथ परशुराम मंदिर तक निकले विशाल जुलूस में हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत श्री राजू चौबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर की। आयोजन में युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला, जिन्होंने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी संख्या में सहभागिता की।मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी ने संबोधित करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद सोनू पाठक ने आपसी मतभेद समाप्त कर समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल पांडेय ने की, जबकि संयोजक पिंटू चौबे ने अतिथियों का स्वागत कर सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रमोद मिश्र ‘पयासी’ ने किया।इस अवसर पर राजेश पांडेय, शशि दुबे, अनिल मिश्रा, सदाशिव मिश्रा, रोहित तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







