LAKHIMPUR KHERI NEWS: विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए शिशु भारती चयन परीक्षा आयोजित की गई।
शिशु भारती प्रमुख आचार्य विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कक्षा चार व पांच के करीब 94 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा में सफल बच्चों का साक्षात्कार होगा। इसके बाद वरीयता सूची के आधार पर शिशु भारती के पदाधिकारी और विभाग प्रमुख चुने जाएंगे।
परीक्षा की व्यवस्था परीक्षा प्रभारी चंद्रपाल सिंह व प्रथम सहायक आचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार बाजपेई की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्या हीरा सिंह ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर बच्चों को प्रश्न हल करने के तरीके बताए और शत-प्रतिशत प्रयास करने को कहा।







