रिजर्व पुलिस लाइन में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ हुआ संवाद
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक रखा। पुलिस अधीक्षक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। बैठक के दौरान पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि जनपद में व्यापार का माहौल और बेहतर बन सके।







