Home उत्तर प्रदेश एक हफ्ते पहले युवती घर से फरार, दो के विरुद्ध मुकदमा

एक हफ्ते पहले युवती घर से फरार, दो के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती एक हफ्ते पहले घर से बिना बताए कही चली गई, परिजनों ने खोजबीन के बाद दो लोगों पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री नौ अप्रैल की रात घर से गायब हो गई, पीड़ित ने खोजबीन के बाद दो लोगों पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने करारी थाना क्षेत्र के तैयबपुर मंगौरा निवासी छोटू व सहयोगी ममता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।