सकिपा की कई गांवो में ग्राम मासिक बैठक हुई संपन्न
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में 15 अप्रैल को जिले के कई गांवों जैसे उदहिन बुजुर्ग, जगन्नाथपुर, मनौरी, फतेहपुर बेला आदि में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शाम होते ही रोजाना हो रही विद्युत कटौती का मुद्दा उठाया। लोगों का कहना था कि पिछले दो महीने से लगातार रोजाना शाम होते ही विद्युत कटौती की जा रही है जिससे लोगों को भारी दिक्कत होती है। साथ ही छोटे छोटे दुकानदारों एवं उद्यमियों को भी परेशानी होती है। उनके व्यापार प्रभावित होता है। बच्चों का पठन पाठन भी प्रभावित होता है। ग्राम उदहिन बुजुर्ग में हुई ग्राम मासिक बैठक मे वार्ता करते हुए पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि रोजाना शाम को ही रही विद्युत कटौती के मुद्दे को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया और जिला पंचायत सदन की बैठक में भी मेरे द्वारा इस समस्या को उठाया गया और शाम को हो रही विद्युत कटौती बंद करने की मांग की गई लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते अभी भी शाम होते ही लाइट काट दी जाती है। अजय सोनी ने कहा कि घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र समेत जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में लगातार शाम को विद्युत कटौती की जा रही है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही शाम को हो रही विद्युत कटौती बंद नहीं हुई तो जिला स्तरीय विद्युत कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर राम प्रकाश मौर्य, सुंदर लाल दिवाकर, केशन यादव, नेमचंद्र लोधी, मथुरा प्रसाद सेन, नियाज अहमद, एजाज खान आदि मौजूद रहे।







