Home उत्तर प्रदेश निक्षय दिवस पर 11 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण सामग्री

निक्षय दिवस पर 11 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण सामग्री

FATEHPUR NEWS: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में निक्षय दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा क्षय रोगियों के लिए पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में दोपहर 2 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं फतेहपुर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। उनके द्वारा गोद लिए गए 11 नए टीबी मरीजों में से सुलेखा, आकाश, किरन, रानी, सतरूपा, शिवगुलाम, मोबीन, नूर मोहम्मद, गौसिया, सुदील और जमीर को पोषण सामग्री वितरित की गई। वितरित सामग्री में बॉर्नवीटा, मूंगफली, चना, सत्तू और गुड़ शामिल रहा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि यह पोषण सामग्री मरीजों को हर माह उनके उपचार कोर्स पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इस मौके पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर एवं सचिव अजीत सिंह, आजीवन सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव, पुनीत वीर विक्रम, गोरेलाल, प्रवीण सिंह, प्रेमचंद्र मौर्य और प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।