Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद फतेहपुर में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना और महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।
जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया गया और इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।