Home उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

MIRZAPUR NEWS:  समाजसेवी मुकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में विभिन्न न्याय पंचायतों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया। मुख्य रूप से मुसाफिर पासी, सदन प्रजापति, महेश मौर्य, गणेश यादव, रविन्द्र गुप्ता, विवेक आनंद, प्रिंस, अजीत, सर्वेश, विमल सरोज, शमशेर, विकास सिंह एवं अजय मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व, समानता और सामाजिक न्याय के उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलेंगे और समाज में शिक्षा, एकता, समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देंगे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।