Home उत्तर प्रदेश कम्प्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विधायक मोना ने मेधावियों को...

कम्प्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विधायक मोना ने मेधावियों को दी कम्प्यूटर सेटों की सौगात

सरयू समाज कल्याण संस्थान के बैनरतले एलआईसी गोल्डेन जुबली फाउण्डेशन के द्वारा सांगीपुर व कुण्डा तथा संग्रामगढ़ में सौंपे गए कम्प्यूटर सेट
PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर स्थित गंाधी इण्टर कालेज में कम्प्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से मेधावियों को कम्प्यूटर सेट की सौगात मिली है। मंगलवार की शाम विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सांगीपुर इण्टर कालेज में बीस तथा इसी के साथ संग्रामगढ़ इण्टर कालेज व एसपी इण्टर कालेज कुण्डा के लिए भी बीस-बीस सेट कम्प्यूटर प्रदान किये। सरयू समाज कल्याण संस्थान के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में सीएसआर योजना के तहत एलआईसी गोल्डेन जुबली फाउण्डेशन के द्वारा डिजिटल कम्प्यूटर लैब का सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने समारोहपूर्वक शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में वैश्विक पटल की स्पर्धा में कम्प्यूटर शिक्षा का महत्व शीर्ष पर है। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने छात्र छात्राओं को तकनीकी ज्ञान में वृद्धि के लिए कम्प्यूटरीकृत शिक्षा को प्राथमिकता देना होगा। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना लैब के उदघाटन को लेकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन भी करते दिखे। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल व संचालन हृदय नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, रामबोध शुक्ल, कृष्णदेव दुबे, अशोकधर दुबे, रविशंकर उपाध्याय, महादेव प्रजापति, अनुराग उपाध्याय, रवीन्द्र भूषण मिश्र, अनिल कुमार सरोज, बच्चा बाबू वर्मा, बृजेश द्विवेदी, संतोष तिवारी, अल्प नारायण शुक्ला, श्रीधर तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रेम कुमार वैश्य, इम्तियाज अहमद, सूरज पाल, हरकेश विश्वकर्मा, नन्हें खां, महेश शुक्ल, राघवेंद्र पाठक आदि रहे।