फोटो-एसए इंडोर कप की विजेता विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की टीम
PRAYAGRAJ NEWS: विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने भवम क्लब को 59 रन से हराकर एसए इंडौर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन (रुद्र गुप्ता 56, ईशान सिंह 24, अंश सोनकर 17, आदित्य सक्सेना 4/23, हनी सिंह 2/26) बनाए। जवाब में भवम क्लब की टीम 21.5 ओवर में 81 रन (आयुष 35, आर्यन कुमार 3/06, नैतिक यादव 2/10, मानस 2/18) पर सिमट गई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विशाखा मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किए। रुद्र गुप्ता को मैन ऑफ द मैच, हनी सिंह को बेस्ट बॉलर, आयुष को बेस्ट फील्डर और और ईशान सिंह को बेस्ट फील्डर व मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव श्यामू भारतीय ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व रामचंद्र यादव अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे। इस मौके पर उमेश पांडेय, प्रताप सिंह चंदेल, मुकेश सक्सेना, मुकेश भारतीय, विजय भारतीय, मोहम्मद अजीज, अजय कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह, अमरेश यादव, राजेंद्र, आकाश आदि मौजूद रहे।







