एसडीएम व संरक्षक ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को किया रवाना
दो दिवसीय प्रादेशिक अंबेडकर मेला प्रारंभ
PRATAPGARH NEWS: भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती समारोह धार्मिक नगरी मानिकपुर में धूमधाम से मनाया गया। जहां पर सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम से 26 झांकियों के साथ निकलने वाली शोभा यात्रा को रविदास धर्मशाला में संत रविदास जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह व अंबेडकर मेला कमेटी के संरक्षक डॉ विजय यादव के संयुक्त रूप से फीता काटते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व एनसीसी की स्वयंसेवी छात्राओं ने एसडीएम को सलामी तथा कमेटी के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया. मानिकपुर का बहुचर्चित दो दिवसीय प्रादेशिक अंबेडकर मेला कमेटी अध्यक्ष सुधीर सोनकर, प्रबंधक अब्दुल हाशिम व सामाजिक कार्यकर्ता रवि सोनकर की अगुवाई में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां ज्वाला देवी धाम से जब शोभा यात्रा निकली, तो दर्शनार्थियों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा, करतल ध्वनि से लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर की शोभा यात्रा में मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल उर्फ डिंपू भैया ने सभी को नीला गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। शोभा यात्रा के सायंकाल मिलिट्री ग्राउंड पर पहुंचने पर आयोजकों ने सभी झांकियां का स्वागत किया। मंच पर भव्य सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कुंडा नगर में समाज सुधार समिति के तत्वाधान में बैठकर जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर दर्जनों की संख्या में विभिन्न गांवों से निकल गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। नगर पंचायत हीरागंज में विनोद यादव के संयोजकत्व में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण व मल्यार्पण विधायक विनोद सरोज ने किया। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायत धनगढ़ औसानगंज में ग्राम प्रधान अजय यादव के नेतृत्व मे अंबेडकर रैली निकाल कर बाबा साहब के विचारों जन जागृत किया गया। ग्राम पंचायत रघुबर में एक वृहद अंबेडकर रैली आयोजित की गई।







