फोटो-अभिताब व विद्याधर
PRAYAGRAJ NEWS: अभिताब के शतक (121 नाबाद, 93 गेंद, 16 चौके, एक छक्का) और विद्याधर की अचूक गेंदबाजी (4-0-12-4) की बदौलत गंगा डिग्री कॉलेज ने श्रीराम क्रिकेट अकादमी को 171 रन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गंगा डिग्री कॉलेज ने मंगलवार को अपने मैदान पर 30 ओवर में तीन विकेट पर 222 रन (अभिताब 121 नाबाद, अंकुश कुमार 59, लकी 1/30, आयुष मौर्य 1/49) बनाये। जवाब में श्रीराम क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 10.4 ओवर में 51 रन (शिव शंकर 12, विद्याधर 4/12, धर्मेंद्र कुमार 2/04, कृष 2/14) पर सिमट गई। अभिताभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







