फोटो-राघवेंद्र श्रीवास्तव
PRAYAGRAJ NEWS: राघवेंद्र श्रीवास्तव के हरफनमौला खेल (169 रन, 98 गेंद, 18 चौके, 11 छक्के) की बदौलत लूकरगंज क्लब ने थरवई टाइटंस को 33 रन से हराकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच जीत लिया। लूकरगंज क्लब ने मंगलवार को अपने मैदान पर पहले खेलकर 28.5 ओवर में 246 रन (राघवेंद्र श्रीवास्तव 169, श्याम 18, अनूप सिंह 5/44, सचिन 2/17, विहान यादव व लकी यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में थरवई टाइटंस की टीम 32 ओवर में 213 रन (अनूप सिंह 51, देवेंद्र यादव 32, आदर्श 25, पवन 24, सचिन 22, विहान यादव 19, हर्ष पांडेय 3/19, राघवेंद्र श्रीवास्तव 3/40, शुभम पाल 2/28) पर सिमट गई।







