Home उत्तर प्रदेश कोरांव में निकाली गई जय भीम शोभायात्रा में हजारों लोगों ने की...

कोरांव में निकाली गई जय भीम शोभायात्रा में हजारों लोगों ने की भागीदारी

रत्योरा बाजार से निकाली गई यात्रा का कोरांव बाजार के सीएन सिंह गेस्ट हाउस में हुआ समापन
PRAYAGRAJ NEWS:  कोरांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले सोमवार को जय भीम शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा रत्योरा बाजार से शुरू होकर कोरांव बाजार में समाप्त हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा पिछले वर्षों की तरह ही आयोजित की गई थी। इसमें चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ट्रैक्टर और पैदल लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। लगभग 8 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में डीजे और बैंड बाजे की धुन पर लोग अंबेडकर की प्रतिमा लगे नीले झंडे के साथ चल रहे थे। यात्रा में देश की आजादी के शहीदों, शिक्षा का अलख जगाने वाले महापुरुषों और समाज सुधारकों की तस्वीरें लगाई गई थीं। इसके अतिरिक्त, डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा राव फुले, बिरसा मुंडा और गौतम बुद्ध जैसे महान हस्तियों की झांकियां भी सजाई गई थीं। झांकियों में शामिल बच्चों को आयोजकों ने सम्मानित किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज सुधारकों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देना था।शोभायात्रा में यात्रा के संस्थापक दिनेश चैधरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन सिंघाल पटेल, एडवोकेट लवकुश कोल, आयोजक अमित जैसल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, नीरज मौर्य, राजेश गौतम, कोषाध्यक्ष कमलेश गौतम, कृपा शंकर पटेल, विनय चैधरी, राजेश कन्नौजिया, कृष्णकांत बौद्ध, धर्मराज उर्फ राजू, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअवध कुशवाहा, अमरेंद्र वर्मा, अनूपा आदिवासी, लक्ष्मीकांत सिंह उर्फ ददुआ भाई, शिव शंकर सिंह पटेल और के बी सिंह एडवोकेट सहित कई संविधानवादी लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ पूरी यात्रा में मौजूद रहे। पुलिस बल के सहयोग की लोगों ने सराहना की।