MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी का प्रतिनिधि मंडल ने मीरजापुर के नगर विधानसभा क्षेत्र के अतंरर्गत ग्राम देवरी थाना विन्ध्याचल के निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या किये जाने की जानकारी ली और शोक संतप्त परिजनो के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी इस दुःख की घड़ी में आपके साथ हमेशा खडी रहेगी। पीडित परिजनो ने प्रतिनिधि मंडल को बताया की हत्यारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, सुभाष मिश्रा, आदर्श यादव, अशोक सिह ‘मुन्ना’, अजय यादव शामिल रहे। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा की परिजनो को सुरक्षा प्रदान किया जाए एवं 2 करोड रूपया आर्थिक सहायता भी पीडित परिजनो को प्रशासन देने का काम करे ।







