Home उत्तर प्रदेश नाबार्ड के तहत बाड़ी विकास उत्सव का आयोजन, विधायक ने बांटे कुकर-सिलाई...

नाबार्ड के तहत बाड़ी विकास उत्सव का आयोजन, विधायक ने बांटे कुकर-सिलाई मशीन

MIRZAPUR NEWS: मड़िहान विधानसभा के ग्राम कोदवारी (नुनौटी), विकासखंड राजगढ़ में सोमवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा बाड़ी विकास समिति के तहत उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। एनजीओ  मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति के तत्वावधान में आदिवासियों और गरीबों की बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए वृक्षारोपण, बोरिंग और चारदीवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। समिति पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कृषि योग्य भूमि विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल ने क्षेत्र के अत्यंत पिछड़े इलाकों के गरीब लाभार्थियों को कुकर, सिलाई मशीन व अन्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में एनजीओ के प्रबंधक राम सजीवन दुबे, सचिव नारायण पांडेय, राजेश पाठक, दिनेश, राघवेंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह एवं भाजपा नेता व प्रधान इंस पटेल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।