Home उत्तर प्रदेश युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज

युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS:  युवती के अचानक लापता होने को लेकर लीलापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मकईपुर निवासिनी आशा देवी पत्नी सदाशिव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती नौ अप्रैल को दिन में एक बजे उसकी इक्कीस वर्षीया पुत्री घर से अचानक लापता हो गयी। पीड़िता के मुताबिक उसकी लापता पुत्री का मोबाइल फोन भी बन्द हो गया है। पीड़िता ने बेटी के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर लीलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।