PRATAPGARH NEWS: जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील के ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को घर से लाने ओर पहुंचाने के लिए वाहन लगाए है जिनके पास न तो फिटनेस है न प्रशिक्षित वाहन चालक।।ज्यादातर वाहनों के बीमा तथा वाहनों के बेध कागज नहीं है ये वाहन सुबह सुबह गांवों गलियों में जाकर बच्चों को स्कूल ले आने ओर ले जाने का काम करते हैं बच्चों के जीवन पर हमेशा संकट बना रहता है।। कहने को शिक्षा विभाग पुलिस विभाग एवं आर टी ओ मिलकर रोज सघन तलाशी ले रहे है ।।लेकिन कुंडा इलाके के महेशगंज कुंडा मानिकपुर हथिगवां बाघराय संग्रामगढ़ नबावगंज थाने में मात्र कागजों पर यह अभियान सिमट कर रह गया।।स्कूल प्रबंध के लंबे रसूख के चलते इन स्कूली वाहनों पर पुलिस कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है क्षेत्रीय अभिभावकों ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ओर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ का इस मामले में ध्यानाकर्षण करने की मांग की है।
Home उत्तर प्रदेश मानक विहीन वाहन नौनिहालों को स्कूल पहुंचाने का जिम्मा,जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बने...







