Home उत्तर प्रदेश सीडीओ ध्रुव खाडिया सख्त: पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के...

सीडीओ ध्रुव खाडिया सख्त: पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश

बैंक शाखाओं को तय समय में वितरण सुनिश्चित करने को कहा JAUNPUR NEWS: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जौनपुर नॉर्थ के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने की, जिसमें बैंकिंग तंत्र को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बैठक में यूनियन बैंक जौनपुर नॉर्थ के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार, जौनपुर साउथ के क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव सहित जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर शीघ्रता से अपलोड (सोर्स), स्वीकृत (सैंक्शन) और निर्धारित समयसीमा में वितरित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बैंक शाखाएं वेंडर्स के साथ समन्वय स्थापित कर आम नागरिकों को पीएम सूर्य घर योजना के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए योजना के सफल संचालन के लिए अपने सुझाव साझा किए।