सुनील दत्त पुलिस विभाग में सिपाही रहकर अपनी मेहनत के दम पर हासिल की यह सफलता
BHADOHI NEWS: सुरियावां नगर के पुरानी बाजार स्थित प्रभा कंप्यूटर सेंटर के कैम्पस में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हंडिया प्रयागराज निवासी सुनील दत्त के समीक्षा अधिकारी बनने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान सुनील दत्त ने कहा कि वे 2015 बैच के सिपाही है और वर्तमान में पुलिस लाइन फतेहपुर में आईटीआई पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि लगन कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है और पुलिस विभाग में कार्य करते हुए लगातार परिश्रम की गई। कभी हार नहीं माना। ड्यूटी के दौरान नियमित रूप से समय निकालकर अध्ययन किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों का सामना करते हुए यह सफलता प्राप्त की। समीक्षा अधिकारी (सचिवालय) के पद पर चयन किया गया। सुनील दत्त ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजन और अपनी पत्नी को दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पत्नी हमेशा हमारा हौसला बढ़ाने के लिए तत्पर रहती थी। उन्होंने कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों से कहा कि पढ़ाई के दौरान अपना एक लक्ष्य बना लें और अपने उस लक्ष्य को न छोड़ें। लगातार मेहनत करते रहे। अपने परिश्रम और आत्मविश्वास के बल उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान विजय शंकर राय, संतोष प्रजापति, विजय प्रकाश, विजय मौर्य, दिनेश यादव दादा, कन्हैया जायसवाल, अनिल दुबे, राहुल प्रजापति आदि ने सुनील दत्त को उनकी इस सफलता के लिए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कोचिंग सेंटर के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







