PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा बानो की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। परिजनों के अनुसार उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
अध्यक्ष पति मुख्तार अहमद के अनुसार सुबह करीब पांच बजे नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा बानो को अचानक अस्वस्थता महसूस हुई। आनन-फानन में उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण उन्हें शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अध्यक्ष की तबीयत खराब होने की खबर के बाद जनप्रतिनिधियों व समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। देर रात नगर पंचायत बोर्ड कमेटी के सदस्य सभासद नफीसय अहमद, राजा बाबू यादव, एडवोकेट राहुल गुप्ता, राधेश्याम पटेल, फहीम उद्दीन, राजेंद्र राव, अमरेश सरोज, अमर बहादुर यादव, रामकैलाश आदि लोग अस्पताल पहुंचकर उनके पुत्र एडवोकेट अरशद से हालचाल जाना। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दिया है।







