MIRZAPUR NEWS: अहरौरा व विंध्याचल अष्टभुजा टोल प्लाजा को हटाने और 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को फ्री पास देने की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय पर जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि अहरौरा का टोल प्लाजा अवैध है। विंध्याचल अष्टभुजा के पास स्थित टोल प्लाजा को भी हटाया जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना तब तक चलेगा जब तक मांगें नहीं मानी जातीं। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया। इस मौके पर दीप चंद्र जैन, गुलाबचंद पांडेय, राजधर दुबे, रमेश चंद्र प्रजापति, पप्पू अधिवक्ता, कमलेश दुबे, सेवादल जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, सूर्यभान सिंह पटेल, रामनाथ दुबे, राधा बिंद, कपिल कुमार सोनकर, शारदा मिश्रा, आंसू पांडे, आनंद त्रिपाठी, रविशंकर तिवारी, सेराज अहमद, जुबैदा खातून सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।







