KAUSHAMBI NEWS: विकास खंड नेवादा के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में बुधवार को जन संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा की अगुवा में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर अभिभावकों और ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि घर व आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर कूड़ेदान में डालें। साथ ही, गांव में आने वाली कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने की अपील की गई, जिससे स्वच्छ वातावरण बना रहे और बीमारियों से बचाव हो सके। जागरूकता अभियान में मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर शिक्षिका शैलजा, रीता दयाल, प्रदीप सिंह, गुलशनबाबू , आंगनवाड़ी अर्चना शुक्ला व अर्चना सरोज, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सहित ने मिलकर ग्रामीणों को सूक्ष्म जीवों जैसे वायरस, बैक्टीरिया, कवक व परजीवियों से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि नियमित साफ-सफाई और सतर्कता अपनाकर इन रोगों से बचा जा सकता है।







