KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के उसरैनापर गांव में मामूली बात को लेकर हुए मारपीट के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के उसरैना पर गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र लाखन ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन गांव के एक व्यक्ति के साथ रहती है, पीड़ित के मुताबिक उसकी मां मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बाग की ओर शौच के लिए गई थी, पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान गांव का एक युवक मां पर अभद्र टिप्पणी करने लगा जिसका उलाहना देने पर विपक्षी उसके घर पर गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, जिसमे उसके चाचा अतुल , भाई सतीश व बहन पलक चोटिल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संदीप पुत्र राम दुलारे , विजय , कंचन व संजय के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







