Home उत्तर प्रदेश ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत अजुहा में मंगलवार को औषधि निरीक्षक कौशाम्बी माधुरी सिंह द्वारा दवा विक्रेताओं और मेडिकल स्टोरों का रूटीन चेकअप कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान केमिस्ट एशोसिएशन ऑफ कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष बालाजी केशरवानी की अगुवाई में औषधि निरीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।संगठन के अध्यक्ष बालाजी केशरवानी ने बताया कि इस प्रकार के नियमित निरीक्षण से न केवल व्यवस्था में पारदर्शिता आती है बल्कि नकली दवाओं की रोकथाम और मानकों के पालन में भी मदद मिलती है। औषधि निरीक्षक ने अपनी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान दवा भंडारण, लाइसेंस और एक्सपायरी दवाओं से जुड़े नियमों की बारीकी से जाँच की।संगठन के सदस्यों ने औषधि निरीक्षक का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों के बीच दवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए सकारात्मक चर्चा भी हुई।इस अवसर पर श्रीचंद्र चौरसिया, मानिक यादव आदि लोग मौजूद रहे।