Home उत्तर प्रदेश सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई

सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई

JHANSI NEWS: सम्राट अशोक की जयंती शहर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. राजबहादुर मौर्य तथा अधिवक्ता संघ कमिश्नरी झांसी के अध्यक्ष एडवोकेट देवराज सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय निवास पर किया गया, जिसमें कुशवाहा समाज बड़ागांव के नव निर्वाचित अध्यक्ष आत्माराम कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में रतिराम कुशवाहा, आशाराम कुशवाहा, भगवत नारायण, महेश शंकर (जिला अध्यक्ष, झांसी), बुद्ध सिंह कुशवाहा (मंडल अध्यक्ष), रामबाबू कुशवाहा, सर्वेश गौतम (विधानसभा अध्यक्ष, झांसी), मनोहर लाल, जयराम कुशवाहा, जय सिंह कुशवाहा, हरिओम, ओम प्रकाश कुशवाहा, मंगल सैनी, कालका प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा जिला महासचिव अपनी जनता पार्टी झांसी, एडवोकेट मनमोहन कुशवाहा एवं घनाराम अहिरवार सहित अन्य गणमान्य नागरिक अथवा अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों एवं उनके द्वारा स्थापित शांति,y अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।