Home उत्तर प्रदेश इटवा में दर्दनाक सड़क हादसा, किशोर की मौके पर मौत, तीन गंभीर...

इटवा में दर्दनाक सड़क हादसा, किशोर की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद के इटवा क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम चरखवा निवासी शाह आलम (15) पुत्र शाह मोहम्मद अपने गांव के ही महफूज़ (28) पुत्र मोहम्मद अली के साथ बाइक से इटवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डुमरियागंज की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित क्रेटा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महफूज़ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इटवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार प्रदीप (20) पुत्र भुलावन एवं पार्वती (35) पत्नी भुलावन, निवासी बन इटवा, भी चपेट में आ गए, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।