Home उत्तर प्रदेश बुजुर्ग महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत

बुजुर्ग महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसे आएदिन परेशान करते हैं और गाली गलौच कर मारपीट करते हैं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं तीन शांतिनगर निवासी अनीता देवी पत्नी स्व कमलेश ने सोमवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोसी आएदिन उसे परेशान कर गाली गलौच करते हैं, पीड़िता का आरोप है कि रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब पड़ोसी गाली गलौच कर मारपीट करते हुए दरवाजा फाड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।