Home उत्तर प्रदेश बेलहा सुपर स्ट्राइकर की टीम बनीं विजेता

बेलहा सुपर स्ट्राइकर की टीम बनीं विजेता

PRATAPGARH NEWS: बेलहा प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बेलहा सुपर स्ट्राइकर की टीम विजेता बनीं। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गयी। बेलहा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला बेलहा सुपर स्ट्राइकर व बेलहा राइजिंग टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलहा सुपर स्ट्राइकर की टीम ने बारह ओवर में पांच विकेट खोकर एक सौ सैतालिस रन बनाए। जबाब में बेलहा राइजिंग की टीम एक सौ इक्तीस रन की बना सकी। बेलहा सुपर स्ट्राइकर की टीम को सोलह रनों से विजेता घोषित किया गया। टीम के कप्तान आलोक सिंह को मैन ऑफ द मैच तथा धीरेन्द्र कुमार सरोज को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। टूर्नामेण्ट के शानदार सफलता पर आयोजन समिति ने सभी के प्रति आभार जताया।