फोटो-आशुतोष सिंह एवं यशस्वी मिश्रा
केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी और सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पांचवी केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी के आशुतोष सिंह (132 रन, 85 गेंद, 21 चौके) एवं सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा के यशस्वी मिश्रा (53 नाबाद, 34 गेंद, आठ चौके) मैन ऑफ द मैच बने। चक हरिहर वन झूसी मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 265 (आशुतोष सिंह 132, अभिजीत मिश्रा 52, अक्ष शर्मा 36, आरव चावला 3/36, अनिरुद्ध सिंह 3/43, श्रेयांश लाल 2/44) बनाए। जवाब में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की टीम 30 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन (आदर्श 86, शुभ सोनी 31, आरव चावला 30 नाबाद, प्रख्यात सिंह 21, विश्वास सिंह, जतिन यादव, यथार्थ सिंह व अक्ष शर्मा एक-एक विकेट) ही बना सकी।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर किड्स प्रयागराज क्लब ने नौ ओवर में 30 ओवर में 9 विकेट पर 101 रन (राघव मिश्रा 37, कुशाग्र केसरवानी 11, श्याम सिंह यादव 2/06, ऋषभ पटेल 2/17, अश्विनी यादव व प्रिंस पटेल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा ने 10.4 ओवर में तीन विकेट पर 102 रन (यशस्वी मिश्रा 53 नाबाद, आयुष यादव 31, अबीर 2/16) बना लिए।







