Home उत्तर प्रदेश गीतों की मधुर स्वर लहरियों से सजी “गीतों भरी शाम, आपके नाम”

गीतों की मधुर स्वर लहरियों से सजी “गीतों भरी शाम, आपके नाम”

JHANSI NEWS: “डायमंड्स म्यूजिक लवर्स ग्रुप” झाँसी के तत्वावधान में सैंयर गेट स्थित काली बाड़ी के रंगमंच पर आयोजित संगीत संध्या “गीतों भरी शाम, आपके नाम” ने श्रोताओं को सुरों की अनूठी दुनिया में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में शहर के अनेक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज त्रिवेदी ने की, जबकि संरक्षक के रूप में विजय कुमार खरे, बैदेही शरण सरावगी एवं अरविन्द अरोरा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल निर्देशन एवं संचालन रामकुमार लोहिया द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रभावी संचालन से कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बान्धव समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मुखर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में कला एवं संगीत के प्रति रुचि को बढ़ावा देते हैं तथा नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रविशंकर चटर्जी तथा संयोजक शिवशंकर चटर्जी, सी.पी. श्रीवास्तव, पी.के. बिसारिया एवं अनिल त्रिवेदी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संगीत संध्या में चितरंजन गोस्वामी, किशन सोनी, दामोदर साहू, उमेश दुआ, राकेश मेहरोत्रा, अमित उपाध्याय, अभय अग्रवाल, दिनेश यादव, मुकेश गोयल, सुशील बाजपेई, श्रीमती संध्या गोस्वामी, सुरजीत भुसारी, आर.एम. शांडिल्य, अनिल सैनी, एम.के. शाक्य, विकास शर्मा, रवि खेमचन्दानी, मुकेश शर्मा, राजेश गुप्ता, एस.एन. खरे एवं सुरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक कलाकारों ने बॉलीवुड गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान अति विशिष्ट सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कलाकारों का उत्साह और बढ़ा।
इस अवसर पर मुकेश सिंघल (एडवोकेट), इन्दर सेन अरोरा, प्रभात कुमार तरफुदार सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ।