Home उत्तर प्रदेश 36 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला गुम मोबाइल

36 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला गुम मोबाइल

MIRZAPUR NEWS:  देहात कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभाग कार्यवाहिका का गुम हुआ मोबाइल 36 घंटे के भीतर बरामद कर पीड़िता को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्र सेविका समिति विन्ध्याचल विभाग की विभाग कार्यवाहिका संध्या त्रिपाठी ने 2 अप्रैल 2026 को देहात कोतवाली में सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन मुहकुचवा के पास कहीं गिर गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को मोबाइल की तलाश में लगाया। पुलिस ने तत्परता से प्रयास करते हुए करीब 36 घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद 3 अप्रैल 2026 को संध्या त्रिपाठी को कोतवाली बुलाकर उनका मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर संध्या त्रिपाठी ने खुशी जताते हुए थानाध्यक्ष अमित मिश्रा और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया तथा उनके कार्य की सराहना की।