Home उत्तर प्रदेश गोला चैती मेले के ऐतिहासिक मंच पर जूनियर गायन प्रतियोगिता का आयोजन

गोला चैती मेले के ऐतिहासिक मंच पर जूनियर गायन प्रतियोगिता का आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2025 के सातवें दिन सांस्कृितक मंच पर जूनियर वर्ग गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि आदर्श नगर पंचायत मैलानी चेयरपर्सन कीर्ति महेश्वरी, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य शिवनंदन वर्मा, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक नत्थूलाल अवस्थी, मा अन्नपूर्णा रसोई कोषाध्यक्ष आदर्श सोनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संघ ,प्रमोद मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष  अल्पसंख्यक मोर्चा गुरमीत कौर,जिलाध्यक्ष बेसिक हेल्थवर्कर एसोशिएशन स्वास्थ्य विभाग  दीपक मिश्रा,सेवानिवृत्त पालिका कर्मी श्रीराम शुक्ला , समाजसेवी सुरेश प्रजापति,  पूर्व प्रधान ललित वर्मा, समाजसेवी धनेश शुक्ला एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया तथा पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत मैलानी चेयरपर्सन  कीर्ति महेश्वरी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि,” नगर पालिका प्रशासन एक परिवार की तरह कार्य कर रहा है इसके परिणामस्वरूप चैती मेला अपनी भव्यता को प्राप्त कर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ आर्यन गुप्ताके अभिनय गीत
,डांस का भूत, से हुआ । इसके बाद ,उपास्ती डे,हरे राम हरे राम कृष्णा कृष्णा हरे राम,आकृति गुप्ता, घर मोरे परदेशिया,
कृतिका जायसवाल, मैनू शरारत शिखावा जद् नैना लड़ावा,
परिधि गुप्ता ,घाघरा राधा, आध्या, मैनू शरारत शिखावा जद् नैना लड़ावा,परी साहनी ,मैने पायल है छनकाई अब आजा तू हरजाई,आर्यमान दीक्षित, आरम्भ है प्रचन्ड है, समृद्धि, शरारत शिखावा धूरन्धर मूवी, गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग आयु सीमा 15 वर्ष तक के निर्णायक सुनील यादव लखीमपुर और कपिलश फाउंडेशन अध्यक्ष शिप्रा खरे के सयुक्त निर्णय में अल्तमश खान प्रथम, वंशिका द्वितीय तथा आध्या वर्मा तृतीय स्थान पर रही।
5 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर सीनियर गायन प्रतियोगिता  सायं सात बजे से