Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सैनी शाखा में कौशल विकास सम्मान समारोह, मेधावी...

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सैनी शाखा में कौशल विकास सम्मान समारोह, मेधावी सुनील कुमार मौर्य का हुआ सम्मान

KAUSHAMBI NEWS: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सैनी शाखा में शनिवार को कौशल विकास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिराथू तहसील के निवासी सुनील कुमार मौर्य को UPPCS परीक्षा में 82वीं रैंक प्राप्त कर कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनने पर सम्मानित किया गया। शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों ने सुनील कुमार मौर्य को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सैनी शाखा की ओर से  समय-समय पर कौशल विकास सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी व प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाता है, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार मौर्य की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और बैंक हमेशा ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष राय, शाखा प्रबंधक सूरज प्रजापति, कैशियर अमितेश कुमार, कार्यकाल सहायक ऋतुराज सिंह, नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सुनील कुमार मौर्य की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।