JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर चंद्रशेखर आजाद मूर्ति के समीप स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सनशाइन परिवार के सदस्यों द्वारा हनुमान जी की स्तुति एवं हनुमान चालीसा पाठ से की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक शिखा-देवेन्द्र जड़िया एवं प्रतिभा-सुरेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, रंजना पहाड़िया, इन्द्रा-रामकुमार अग्रवाल, ममता-श्याम मुरारी अग्रवाल, विलास गुप्ता, शरद पहारिया, रश्मि-अरविंद लोहिया, सीमा-प्रदीप अग्रवाल, रीता-विजय सेठ, मधुलता-त्रिलोकी नाथ अग्रवाल, अर्चना-संजीव नायक, पंकज अग्रवाल, अंजलि-अजय निगम, प्रीति-डॉ. दीपक उपाध्याय एवं शालिनी-अरुण गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सचिव विलास गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।







