Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक हुआ घायल

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक हुआ घायल

क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक का दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, जादीपुर नथऊपुर निवासी देवनाथ पुत्र जनकधारी (25) गुरुवार रात कोरांव बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पथरताल गांव के पास एक मिक्सर ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से देवनाथ बाइक समेत गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके दाहिने पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायल देवनाथ को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को अपनी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर कपासी कला थाना कोरांव निवासी धर्मराज पुत्र लाल जी का है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।