Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर महोत्सव का प्रथम दिवस रहा मनमोहक

बलरामपुर महोत्सव का प्रथम दिवस रहा मनमोहक

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया, जिसकी उपस्थित जनों द्वारा खूब सराहना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, सीडीओ श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।