Home उत्तर प्रदेश 2027 में तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार:केशव प्रसाद मौर्य

2027 में तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार:केशव प्रसाद मौर्य

अखिलेश मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं
सपा शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी

भाजपा अगड़ा पिछड़ा दलित की त्रिवेणी है सब हमारे लिए प्राण प्यारे : डिप्टी सीएम
PRAYAGRAJ NEWS:  शुक्रवार को भाजपा प्रयागराज महानगर, गंगापार व यमुनापार के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह एवं उनसे भेंटवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए पूरे जी जान से लग जाने का आह्वाहन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में प्रयागराज की सभी 12 सीटों पर विपक्ष जीरो पर आउट होगा। पार्टी कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति को याद करें और सपा की साइकिल पंचर करें। छत्रपति शिवाजी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन है जिन्होंने मुगल आक्रांताओं के दांत खट्टे कर दिए। 2027 में भाजपा कार्यकर्ता तुष्टिकरण गुंडागर्दी माफियाओं गुंडों को संरक्षण और जातिवाद को बढ़ावा देने वाले राजनीतिक विरोधियों विकास के शत्रुओं को सबक सिखाने का काम करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि संगठन का महत्व सरकार से भी बड़ा होता है। नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोई छुटने न पाए कोई रूठने न पाए और न कोई टूटने पाए। कार्यकर्ता अपने वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। हमें सबको साथ लेकर चलना है। हमारा प्रत्याशी कमल का फुल है इस एक लक्ष्य को लेकर चुनाव के मैदान में उतरना है। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ट्विटर, गुंडों माफिया के संरक्षण से बाहर नहीं निकल सकते। उनके शासन काल में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। 2019, 2022 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धूल चटाने का काम किया था। 2017 में हम 325 सीट जीते थे। 2024 में हम थोड़ा सुस्त हो गए जिसका फायदा विरोधियों ने थोड़ा उठा लिया। कुछ न कुछ हमसे चूक हुई लेकिन उसके बाद महाराष्ट्र हरियाणा दिल्ली बिहार में हम जीते। आने वाले असम चुनाव में तीसरी बार हम जीतेंगे। पश्चिम बंगाल में 4 मई टीएमसी गई। तमिलनाडु व केरल में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। आज वैश्विक ऊर्जा संकट छाया हुआ है इसके बीच में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के जहाज तिरंगा लगाते हुए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि 2027 में हम प्रयागराज की कोई सीट नहीं हारेंगे। सपा वाले समाज को बांटो और राज करो का षड्यंत्र करके दुष्प्रचार करते हैं। भाजपा अगड़ा पिछड़ा अनुसूचित कि त्रिवेणी है सब हमारे लिए प्राण प्यारे हैं। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर विरोधाभाषी विचारों से बचें। भाजपा का भविष्य उज्ज्वल सपा का भविष्य अंधकारमय है। विपक्ष वाले ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण मांगते हैं ये विपक्ष के गैर जिम्मेदार होने का प्रमाण है।
अंगवस्त्र पहनाकर पदाधिकारियों का किया स्वागत
सम्बोधन के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रयागराज महानगर, गंगापार एवं यमुनापार के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पहले भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान व यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने डिप्टी सीएम को माला व अंग वस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। सम्मानित होने वाले नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंत्री, मीडिया व सोशल मीडिया तथा आईटी विभाग के पदाधिकारी शामिल रहे। मंच पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, नीरज त्रिपाठी, उत्तर मौर्य, अमरनाथ यादव, एमएलसी केपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।  कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, अनिल केसरवानी, डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, सचिन जायसवाल अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, रेनीज विश्वास, दीप द्विवेदी, राम लोचन साहू, सुनील केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, अजय राय, रवींद्र गांधी, चंद्रा अहलूवालिया, शोभिता श्रीवास्तव, आभा भारती, कंचनलता कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, आनंद दुबे, प्रियंका पाराशर विपुल मित्तल, नीलम पाल, सतीश प्रजापति आदि का सम्मान हुआ।