LAKHIMPUR KHERI NEWS: स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ के पूर्व छात्र रजत कनौजिया ने उत्तर लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 2024 में कमर्शियल टैक्स अधिकारी पद पर चयनित होकर अपने विद्यालय, नगर तथा अपने माता पिता को गौरवान्वित किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन जून 2024 को किया गया था जिसका परिणाम 29 मार्च 2026 को घोषित हुआ। बिना किसी कोचिंग के उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है । कक्षा 9 से इण्टरमीडिएट तक की संस्थागत छात्र रहे रजत कनौजिया ने हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2015 में 86% अंक एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2017 में 86% अंक प्राप्त किये थे। तत्पश्चात इन्होने डी०यू० से इतिहास(ऑनर्स) विषय के साथ वर्ष 2020 में स्नातक की डिग्री तथा 2022 में इतिहास में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वर्त्तमान समय में रजत कनौजिया नेट जे०आर०एफ० परीक्षा उत्तीर्ण कर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इतिहास में पी०एच०डी० कर रहे हैं । इस अवसर पर रजत कनौजिया ने विद्यालय के इण्टरमीडिएट छात्र / छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु मागदर्शन किया । रजत कनौजिया के पिता ईश्वरदीन वर्मा किसान एवं माता श्रीमती सुषमा देवी गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी एवं प्रबन्ध समिति सदस्य राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रजत कनौजिया को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया व उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामनाये दी।







